हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हौजा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह आराफी ने आयतुल्लाह सैयद मुजतबा खामेनेई के चुनाव पर मुबारकबाद का पैगाम जारी किया है।
पैगाम क़ुछ इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
हज़रत आयतुल्लाह हाज सैयद मुजतबा खामेनेई दामत बरकातुहु
मैं एक बार फिर आपके वालिद-ए-गिरामी, रहबर-ए-शहीद की शहादत पर ताजियत पेश करता हूँ। साथ ही मजलिस ए मोहतरम-ए-ख़ुबरेगान-ए-रहबरी की तरफ से आपके चुनाव पर मुबारकबाद पेश करता हूँ।
यक़ीनन मिल्लत ए शरीफ ए ईरान वली-ए-फकीह की बैअत और इताअत (आज्ञापालन) में उसी तरह आगे रहेगी और कोशिश करेगी, जिस तरह इमाम-ए-राहिल-ओ-कबीर इमाम खुमैनी और रहबर-ए-शहीद शहीद नेता रिज़वानुल्लाहि तआला अलैहिमा के दौर में रही। उसी तरह हौजा ए इल्मिया और हौजा व यूनिवर्सिटी के विद्वान और ज्ञानी लोग भी इस रास्ते में, हज़रत वली-ए-अस्र की मेहरबानी के साये में, पूरा सहयोग और हमराही करेंगे।
दुआ है कि इज्जत और कामयाबी के ये दिन हमेशा कायम रहें।
अली रजा आराफी
प्रनुख-ए-हौजा इल्मिया ईरान
9 मार्च 2026
आपकी टिप्पणी